बच्चों के लिए बेहद जरूरी है फिजिकल एक्टिविटी, लॉकडाउन में उन्हें करवाएं ये 3 एक्सरसाइज

बच्चों के लिए बेहद जरूरी है फिजिकल एक्टिविटी, लॉकडाउन में उन्हें करवाएं ये 3 एक्सरसाइज

सेहतराग टीम

कोरोना वायरस की वजह से सभी लोग घरों में रहने को मजबूर है, इसकी वजह से सभी लोग अब परेशान हो गए हैं। सभी वर्ग के लोग अब घरों से बाहर निकलना चाहते हैं। लोगों से मिलना चाहते हैं टहलने की इच्छा सभी लोगों की अब हो रही है। वैसे तो सभी लोग यह चाहते हैं लेकिन बच्चों के लिए ये कुछ ज्यादा ही जरुरी हो गया है। क्योंकि बढ़ते बच्चों के लिए शारीरिक गतिविधि बहुत महत्वपूर्ण है। लेकिन वर्तमान में लॉकडाउन के कारण बच्चें खेलने के लिए मैदान और पार्कों में नहीं जा पा रहे हैं जो उनके शारीरिक विकास में बाधा बन रहा है। वहीं अगर वह घर के अंदर ही सीमित रहते हैं और ये उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य और फिटनेस पर भारी पड़ सकता है। ऐसे में एक अभिभावक के रूप में, आपको इस तथ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है और सक्रिय तौर पर आपको इसके लिए कुछ जरूरी कदम उठाने चाहिए। नियमित व्यायाम ही इस समय आपके बच्चे को शरीर गतिविधियों में लिप्त रहने और वजन संतुलन रखने में मदद कर सकता है। इससे उसकी मानसिक दृढ़ता में भी सुधार होगा और शारीरिक तौर पर भी वो इसे कर पाएंगे।

पढ़ें- जानें बच्चों के लिए सेक्स एजुकेशन कितनी जरूरी, कब और कैसे करें बात

बच्चों के लिए एक्सरसाइज क्यों जरूरी है

बच्चों के लिए एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है क्योंकि ये उन्हें एक सक्रिय जीवन शैली की ओर अगसर करता है। दरअसल कई शोध बताते हैं कि जिन बच्चों में शारीरिक सक्रियता कम होती है, उनमें मोटापा, डायबिटीज, हृदय रोग और कैंसर जैसी स्थितियों के विकास का जोखिम बढ़ने लगता है। यही कारण है कि शुरू से ही बच्चों में व्यायाम को प्रोत्साहित करना और कम उम्र से फिट रहने की आदत डालना महत्वपूर्ण हो गया है। साथ ही शोध बच्चों में एक्सरसाइज के फायदों के बारे में बात करते हुए ये भी बताते हैं कि यह नियमित शारीरिक गतिविधि आत्मसम्मान, मनोदशा और नींद की गुणवत्ता को बढ़ावा दे सकती है, जिससे उनमें तनाव, अवसाद और मनोभ्रंश की संभावना कम हो जाती है। वहीं नियमित व्यायाम से बच्चों और युवाओं को बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ होते हैं, जैसे:

  • फिटनेस में सुधार
  • एकाग्रता में वृद्धि
  • शैक्षणिक स्कोर में सुधार
  • एक मजबूत दिल, हड्डियों और स्वस्थ मांसपेशियों का निर्माण
  • स्वस्थ विकास 
  • आत्मसम्मान में सुधार
  • मुद्रा और संतुलन में सुधार
  • तनाव कम करना
  • बेहतर रात की नींद को प्रोत्साहित करना 

लॉकडाउन के दौरान बच्चों को कौन सी एक्सरसाइज करवाएं?

स्ट्रेचिंग (Stretching)

यह शरीर के लचीलापन में सुधार करेगा और मांसपेशियों के समन्वय को आसान बनाता है। साथ ही ब्लड सर्कुलेशन कोभी बेहतर बनाने में मदद करता है। बच्चों के लिए ये एक्सरसाइज ज्यादा आसान होगी। आइए जानते हैं इसे करने का सही तरीका।

  • अपनी पीठ के साथ सीधे बैठें और दोनों पैरों को जितना हो सके उतना फैलाएं।
  • दाहिने हाथ से दाहिने घुटने को पकड़ें।
  • बाएं हाथ को सिर के ऊपर तक ले जाएं और दाईं ओर झुकें।
  • पूरे शरीर को खींचने की कोशिश करें।
  • सामान्य रूप से सांस लेते रहें।
  • इसे फिर से 5 दोहराएं। 

बच्चों से करवाएं प्लैंक्स (Planks)

यह कोर, एब्स और बैक के लिए बहुत अच्छा एक्सरसाइज है। बच्चों के लिए ये एक्सरसाइज करना आसान हो सकता है। इसे करने के लिए उन्हें ज्यादा कुछ नहीं है, बस जो हम बता रहे हैं उनसे करवाते जाएं।

  • बच्चे को नीचे छूकते हुए अपने फोरआर्म्स को जमीन पर टिकाने को कहें।
  • बाहों को अपने शरीर के समानांतर कंधे-चौड़ाई की दूरी पर रखें।
  • अपने सिर को अपनी पीठ के अनुरूप रखें।
  • पैरों को थोड़ा ऊपर उठाएं और पैर की उंगलियों पर थोड़ा दबाव डालें।
  • 5 बार इसे दोहराएं।

पुश अप (Push-Ups)

आपके बच्चे के लिए रोज इसे थोड़ा भी करना पूरे शरीर के कसरत हो सकती है। वहीं रोज इसे करने का फायदा ये होगा कि उनका वजन संतुलित रहेगा और वो दिन भर एक्टिव रहेंगे। इसे करने के लिए

  • बच्चे को अपने पेट के बल लेट जाने को कहें और हथेलियों को जमीन पर रखवाएं।
  • बाहों का उपयोग करके शरीर को ऊपर उठाएं। ध्यान रखें कि वजन उनके हाथों और पैरों के बीच संतुलित तरीके से बच जाए।
  • अब खुद को छूकाने को कहते हुए बच्चों को सिर जमीन से न छूते हुए, कोहनी से 90 ° कोण बनाने को कहें।
  • फिर उन्हें बताएं कि जैसे ही वे नीचे आते हैं और उठते समय सांस छोड़ते जाना है।

 

इसे भी पढ़ें-

World Malaria Day: बच्चों को तीन स्टेज में होता है मलेरिया, जानें कितने खतरनाक हैं ये स्टेज

 

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।